फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय सेना ने किया डॉक्टरों का सम्मान

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय पर चिकित्सकों का हौसला अफजाई करते सेना के अधिकारी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। अपनी वीरता और पराक्रम के लिए पहचानी जाने वाली भारतीय सेना का अलग ही रूप रविवार को देखने को मिला है। सेना ने मथुरा के चिकित्सा अधिकारियों और सहयोगी स्टाफ का स्वागत और अभिनंदन किया। रविवार को भारतीय सेना द्वारा स्वास्थ्य विभाग की कोरोना वारियर्स की टीम, सैनिटाइजेशन टीम, जिला मलेरिया मथुरा को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सैन्य अधिकारी ऋषि भनोट ने कहा कि सेना द्वारा स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों के आभार जताने का एक अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सेना की मथुरा यूनिट की ओर से सीएमओ कार्यालय आए हैं। उन्होंने कहा कि वह भारतीय सेना की ओर से सभी स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन करते हैं। हम और हमारे परिवार इस बात के लिए आभार जताते हैं कि स्वास्थ्य कर्मी देश के लिए और लोगों की सलामती के लिए वह दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इनके जज्बे को हमारा सलाम है।
सीएमओ डॉ. शेर सिंह, एसीएमओ डॉ. राजीव गुप्ता, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आरके सिंह, जिला कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. प्रवीण भारती एवं संजय सिंह सेहोरिया के साथ स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें