मथुरा। हरियाणा से मथुरा आए 71 मजदूर और उनके परिजन इन दिनों उस्फार शेल्टर होम में योग कर रहे हैं। उनकी प्रतिदिन प्रात:काल योग क्लास लगती है। इसमें योग मास्टर की भूमिका तहसील सदर के लेखपाल शैलेश अग्रवाल अदा करते हैं।
27 अप्रैल को हरियाणा से आए मजदूर परिवारों को घर भेजने से पहले अस्फार में बनाए गए शेल्टर होम में रखा गया है। गांव से बाहर बने शेल्टर होम में ही इन मजदूरों के खानपान की व्यवस्था की जा रही है। तहसील की ओर से तैनात लेखपाल शैलेश अग्रवाल प्रतिदिन प्रात: साढ़े छह बजे से मजदूरों को योग सिखाते हैं। एसडीएम सदर क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि यह व्यवस्था हरियाणा से आए मजदूरों की सहमति पर ही तहसील के लेखपाल ने शुरू की है।
उस्फार शेल्टर होम में रह रहे हरियाणा के मजदूरों को तहसील सदर के लेखपाल शैलेश अग्रवाल, नितिन चतुर्वेदी, ईश्वरी प्रसाद, जगवीर सिंह, रामनिवास, साधुराम आदि नैतिक शिक्षा, साफ सफाई, जनजागरूकता, कोरोना से बचाव, टीम वर्क आदि विषय की शिक्षा दे रहे हैं। यहां दिन भर क्लास चलती हैं, जिसमें बच्चों के साथ मजदूर भी शामिल होते हैं।