फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘भाई हाथ जोड़कर कहते हैं हमारे गांव में घुसना मना है’

विज्ञापन
मथुरा। नौशेरपुर की सीमा पर बैरियर लगा कर हाथ जोड़ खड़े युवा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ‘भाई हाथ जोड़कर कहते हैं हमारे गांव में घुसना मना है’ कोरोना वायरस से लड़ाई लड़ने के लिए नौहझील के गांव नौशेरपुर के युवाओं ने अपना अलग तरीका अपनाया है। गांव के एक दर्जन युवाओं ने गांव की सीमा पर बैरियर लगा दिया है और ड्यूटी दे रहे हैं।
विज्ञापन

गांव के लोगों के अलावा किसी भी व्यक्ति को गांव में घुसने नहीं दिया जा रहा है, जो भी व्यक्ति बाहर से आता है, उसे बैरियर पर ही रोक लेते हैं और उससे हाथ जोड़ कर विनती करते हैं कि आगामी 21 दिनों तक हमारे गांव में घुसना मना है। इसलिए आप वापस लौट जाइए। नौहझील के गांव नौशेरपुर की सीमा पर गांव के युवाओं द्वारा लगाए बैरियर की हर कोई तारीफ कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें