फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही कोरोना संक्रमित को छोड़ गए अस्थाई जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना सक्रमित बंदी को हाईवे थाने के पुलिसकर्मी अस्थाई जेल छोड़ आए। पुलिसकर्मियों की लापरवाही की शिकायत पुलिस अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

हाईवे थाना पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया। 14 अगस्त को थाने के सिपाही उसे जिला अस्पताल ले गए। एंटीजन जांच की गई। रिपोर्ट आने में 15 से 30 मिनट का समय लगता है। सिपाहियों ने रिपोर्ट आने का इंतजार नहीं किया और वह उसे अस्थाई जेल लेकर पहुंच गए। सिपाहियों ने शाम करीब 6:10 बजे बंदी को जेल में दाखिल कर दिया। इसी बीच उसकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
जिला अस्पताल के चिकित्सक ने सिपाहियों को फोन किया, परंतु सिपाहियों ने फोन्र नहीं उठाया। इसके बाद जिला अस्पताल के चिकित्सक ने जेल चिकित्सक उपेंद्रपाल सिंह सोलंकी को फोन कर बंदी के संक्रमित होने की जानकारी दी। तब तक बंदी अस्थाई जेल में दाखिल हो चुका था। संक्रमित बंदी दाखिल हो जाने का पता लगते ही अस्थाई जेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन-फानन में उसे अलग किया और थाना हाईवे पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद सिपाही अस्थाई जेल पहुंचे और रात साढ़े आठ बजे संक्रमित बंदी को आइसोलेशन सेंटर शिफ्ट किया। इस दौरान उसके सपंर्क में अस्थाई जेल के अन्य बंदी भी आ चुके थे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक शैलेंद्र मैत्रेय ने बताया कि एंटीजन कार्ड की जांच से संक्रमण के शुरुआती लक्षणों का पता जल्दी लग जाता है। बाद में इसकी अन्य जांच होती हैं। इस संबंध में पत्र लिखकर एसएसपी को सिपाहियों की लापरवाही की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें