फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में नौ और नए कोरोना संक्रमित केस मिले, संख्या हुई 262

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में सोमवार को आई रिपोर्ट में नौ नए कोरोना संक्रमण के मरीज मिले हैं। इनमें सात सरकारी लैब के और दो रिपोर्ट निज लैब की हैं। वहीं रविवार को निजी लैब से आईं छह रिपोर्टों को जनपद की कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में शामिल कर लिया है। हालांकि सोमवार को निजी लैब की दो रिपोर्ट अभी सूची में शामिल नहीं की हैं। अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 262 हो गई।
विज्ञापन

सोमवार की रिपोर्ट में न्यू लक्ष्मी नगर की एक युवती के साथ क्वाखेड़ा चांदपुर में कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। कृष्णा नगर स्थित लक्ष्मी नगर में 52 वर्षीय प्रवासी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। होलीगेट की कोयला गली निवासी 63 वर्षीय वृद्धा और 40 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना संक्रमित मिला है। कोसीकलां की अस्थाई जेल में निरुद्ध 35 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
गायत्रीतपो भूमि स्थित चामुंडा कॉलोनी की ओम नगर कॉलोनी में 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव केस मिलने से खलबली है। बीएसए कॉलेज के पास रहने वाली युवती की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। युवती की जांच नोएडा के निजी अस्पताल में सैंपल लिया था। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राधापुरम कॉलोनी में एक व्यक्ति की भी निजी लैब से आई रिपोर्ट में पॉजिटव आई है।
विज्ञापन

रविवार की शाम शहर के बड़े बिल्डर की पत्नी, पुत्र और पुत्रवधू के साथ सौंख में पॉजिटिव मिली 65 वर्षीय वृद्धा और पिछले दिनों कृष्णा नगर के साथ शहर के एक अन्य पॉजिटिव केस को स्वास्थ्य विभाग ने अपने यहां शामिल कर लिया है। यह सभी केस की रिपोर्ट निजी लैब से आई है।
ढाबाकर्मी, सब्जी विक्रेता, ठेले वालों के लिए 50 सैंपल
मथुरा। जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग हर मोर्चे पर काम कर रहा है। पिछले दिनों शहर के नर्सिंग होम, अस्पताल के कर्मचारियों के रैंडम सैंपलिंग के बाद सोमवार को शहर के अलावा नेशनल हाईवे स्थित ढाबों में काम करने वाले कर्मचारियों के रैंडम सैंपल लिए। इस दौरान स्वास्थ्य टीम ने 50 लोगों के रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल हैं, जिनमें संदिग्ध लक्षण नहीं थे।
सोमवार को सीएमओ डॉ. संजीव यादव के निर्देेशन में डॉ. संदीप, डॉ. देवेंद्र अग्रवाल की देखरेख में डॉ. मेघश्याम गौतम, लैब टैक्नीशियन विकास तिवारी, दीपक आदि मोबाइल सैंपलिंग टीम ने जैंत, छटीकरा और मंडी चौराहा स्थित ढाबों के कर्मचारियों के सैंपल लिए। टीम ने डीग गेट, मंडीरामदास क्षेत्र में भी कई ठेले और सब्जी विक्रेताओं के सैंपले लिए हैं। शाम तक मोबाइल सैंपलिंग टीम ने शहर और हाईवे से कुल 50 लोगों के रैंडम सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें