फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बंदियों समेत तीन मिले कोरोना पॉजिटिव, संख्या 153 हुई

विज्ञापन
गांव अबैरनी में निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। जिले में शुक्रवार की देर शाम आई रिपोर्ट में दो बंदियों समेत तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 153 हो गई है। वृंदावन की जैंत चौकी पुलिस ने पिछले दिनों भरतपुर निवासी 24 वर्षीय युवक और 40 वर्षीय व्यक्ति को अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया था। दोनों को अस्थाई जेल भेजा था। शुक्रवार को इन दोनों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मेडिकल कालेज की 60 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिली हैं। थाना जमुनापार के पानी गांव में एक वृद्ध की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वृद्ध की जांच निजी लैब से कराई गई थी इसलिए इनकी गणना जिले में नहीं की गई है। शहर के एक व्यापारी और दवा कारोबारी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। दोनों ने निजी लैब में जांच कराई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें