फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी के कर्मचारी को किया क्वारंटीन, व्यापारियों में दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कृषि उत्पादन मंडी समिति के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी में कोरोना वायरस के संदिग्ध लक्षण पाए जाने के बाद परिसर में हड़कंप है। मंडी कार्यालय के कर्मचारी ही नहीं, व्यापारी भी दहशत में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्मचारी का सैंपल लेते हुए क्वारंटीन कर दिया है। उक्त कर्मचारी अलीगढ़ का रहने वाला है, उसे घर पर ही क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

हाईवे स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में अधिकांश समय सचिव के साथ रहने वाले एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का दो दिन पहले स्वास्थ्य खराब होने लगा। मंडी सचिव ने तत्काल ही स्वास्थ्य विभाग की मदद ली। प्रारंभिक उपचार के साथ संदिग्ध लक्षण को देखते हुए चिकित्सकीय टीम ने कोरोना वायरस की जांच के लिए नमूने भी लिए।
अलीगढ़ निवासी होने के कारण उसे होम क्वारंटीन के लिए घर भेज दिया गया। कार्यालय में उसकी निरंतर मौजूदगी से सहयोगी कर्मियों के होश उड़ गए। पास आदि कार्यों के लिए मंडी कार्यालय आने वाले व्यापारियों के माथे पर भी चिंता की लकीर खिंच गई हैं।
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का स्वास्थ्य खराब होने पर नमूना लिया गया था। फिलहाल उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। फिर भी उसे होम क्वारंटीन किया गया है। कार्यालय में अब बाहरी लोगों की एंट्री बंद कर दी है। कर्मचारियों के साथ व्यापारी, मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

- सुनील कुमार शर्मा, सचिव, मंडी समिति मथुरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें