फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार वृंदावन की कॉलोनी में कोरोना पॉजिटिव केस मिले

विज्ञापन
वृंदावन के आनंद वाटिका में पहुंची स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन धीरे-धीरे हॉटस्पॉट बनती जा रही है। वृंदावन के सौ शैय्या चिकित्सालय के वार्ड ब्वाय की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद चिकित्सालय को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन

अब आनंद वाटिका कॉलोनी में रह रहीं मॉरीशस निवासी मामी-भांजी की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद कॉलोनी को सील कर दिया गया है। वृंदावन के आबादी क्षेत्र में पहली बार कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया है। इससे प्रशासन में हड़कंप है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मामी-भांजी को आइसोलेशन वार्ड में भेजा है, जबकि उनके संपर्क में आए दो लोगों को क्वारंटीन किया गया है।
मूलरूप से मॉरीशस की रहने वाली मामी-भांजी मार्च में टूरिस्ट वीजा पर मथुरा आई थीं। दोनों वृंदावन के आनंद वाटिका कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रही थीं। दोनों लॉकडाउन में फंस गईं। दोनों ने मॉरीशस दूतावास को पत्र भेजकर देश वापसी की मंजूरी मांगी थी। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने उनकी जांच कराई। जांच में दोनों ही कोरोना संक्रमित पाई गई हैं।
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम और पुलिस वृंदावन की आनंद वाटिका कॉलोनी पहुंची और दोनों को आइसोलेशन वार्ड पहुंचाया। इसके साथ पूरे इलाके को सील करते हुए मामी-भांजी के संपर्क में आए दो लोगों को क्वारंटीन किया है। लोगों ने बताया कि मॉरीशस निवासी मामी-भांजी पिछले दिनों आगरा और दिल्ली के चक्कर लगाकर आई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें