फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन से होगी निगरानी, घरों पर पहुंचेंगे दूध, फल, सब्जी

विज्ञापन
चौबिया पाड़ा गजा पाईसा की वह गली जहां मिला करोना पॉजिटिव। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। कोरोना वायरस का शहर में कम्युनिटी फैलाव शुरू हो गया है। चौक बाजार तथा चौबियापाड़ा में कोरोना मरीज मिलने के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी। सील किए गए पुराने शहर मेें शनिवार से तथा मथुरा सहित वृंदावन में कल से दूध, सब्जी तथा फलों की सप्लाई अब केवल डोर टू डोर ही हो सकेगी। कोरोना के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन, पुलिस ने आवश्यक वस्तुओं को घर-घर पहुंचाने का निर्णय लिया है। पूरे शहर में ड्रोन से निगरानी होगी।
विज्ञापन

सील किए गए शहर के बड़े हिस्से में शनिवार से चारों और बैरियर लगा दिए गए हैं तथा पुलिस को पहरा बैठा दिया है। इस क्षेत्र में अब न तो कोई अंदर जा सकेगा और न ही बाहर आ सकेगा। प्रशासन ने निर्णय लिया है कि मसानी से लेकर छत्ता बाजार तथा आर्य समाज और होलीगेट, भरतपुरगेट, डीगगेट तक क्षेत्र में शनिवार से दूध से लेकर सब्जी तथा फल भी निगम के माध्यम से डोर टू डोर लोगों को मुहैया कराया जाएगा।
निगम द्वारा चिह्नित ढकेल वाले ही यह काम करेंगे। इन ढकेल वालों का निगम द्वारा न केवल स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा बल्कि उनको पहचानपत्र भी दिए जाएंगे। निगम द्वारा डोर टू डोर सामान लेकर जाने वाले ढकेल वालों को जानकारी दी जाएगी कि वह किस प्रकार से लोगों को सामान देंगे। इसके अलावा जो दुकानदार सील एरिया में अंदर हैं वह भी केवल डोर टू डोर ही सामान दे पाएंगे। अपनी दुकान पर सामान नहीं बेच सकेंगे। यह निर्णय प्रशासन की बैठक में लिया गया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज ने बताया कि इस प्लान पर सख्ती से काम किया जाएगा।
विज्ञापन

रविवार से पूरे शहर में लागू हो जाएगा सुरक्षा प्लान
जिस सुरक्षा प्लान को शनिवार से सील किए गए पुराने शहर में लागू किया जा रहा है। उसी प्लान को रविवार से पूरे शहर यानि की मथुरा-वृंदावन में लागू किया जाएगा। नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि हमने पूरे शहर में डोर टू डोर सामान पहुंचाने की योजना तैयार कर ली है। पूरे शहर में सब्जी, फल राशन सब कुछ घर पर ही मिलेगा। नगर आयुक्त के अनुसार रमजान को देखते हुए निगम द्वारा रोजा रखने वालों के लिए खजूर आदि खाने वाले सामान को अलग से वितरित किए जाने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें