फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएमओ को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस

Tue, 27 Dec 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
court
विज्ञापन
मल्टी परपज वर्कर से काम लेने और उनको वेतन देने के हाईकोर्ट के आदेश की अवमानना में तत्कालीन सीएमओ विवेक मिश्रा फंस गए हैं। इस मामले में उच्च न्यायालय ने महानिदेशक परिवार कल्याण, प्रमुख सचिव, मथुरा के तत्कालीन सीएमओ डा. विवेक मिश्रा सहित प्रदेश के 17 जिलों के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अवमानना नोटिस जारी किया है। इस मामले में दो जनवरी को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2012 में प्रदेश में संविदा पर मल्टी परपज वर्कर (एमपीडब्लू) की भर्ती हुई थी। शासन ने इन्हें 2014 में हटा दिया। इस मामले में वर्कर न्यायालय चले गए। उच्च न्यायालय ने 16 अक्तूबर 2015 को आदेश किया कि सभी वर्कर से काम लेकर वेतन दिया जाए।

आदेश का अनुपालन न होने पर अवमानना याचिका दाखिल की गई। इस याचिका पर उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी कर तलब किया है। उक्त नोटिस सीएमओ कार्यालय पहुंच गया है। जिसे तत्कालीन सीएमओ को रिसीव कराने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें