फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: डबल डेकर बस में कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर, 14 यात्री घायल

Wed, 25 Jun 2025 10:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

दिल्ली हाईवे पर किनारे से खड़ी डबल डेकर बस में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 14 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत राजमार्ग किनारे खड़ी डबल डेकर बस में पीछे से कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में कंटेनर चालक सहित 14 लोग घायल हो गए। थाना जैंत प्रभारी अश्वनी कुमार मौके पर पहुंचे और घायलों को वृंदावन स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं बस व कंटेनर को पुलिस ने थाने भिजवा दिया।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 1:15 बजे डबल डेकर बस सवारियों को मानेसर से लेकर इटावा औरैया के लिए जा रही थी। जीएलए विश्वविद्यालय के समीप चालक ने पानी की बोतल लेने के लिए राजमार्ग किनारे बस को रोका। तभी पीछे से आ रहे हैं कंटेनर ने बस में पीछे से टक्कर मार दी। कंटेनर चालक सहित करीब 14 सवारियां घायल हो गईं।

हादसे में इटावा निवासी सविता, अंजलि, उरई निवासी अनीता, एमपी निवासी भवानी राम, औरैया निवासी उदय सिंह, जालौन निवासी वीरेंद्र कुमार, सत्यनारायण सिंह, विकास कुशवाहा, शीलू, इटावा निवासी शकुंतला देवी, कानपुर देहात निवासी हिम्मत सिंह, इटावा निवासी मीना देवी, राजस्थान निवासी गनी, इटावा निवासी ममता घायल हो गए। सीओ सदर संदीप कुमार सिंह ने बताया घायलों को संयुक्त चिकित्सालय वृंदावन भर्ती कराया गया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें