फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: 6 दिन में 40 मेगावाट खपत बढ़ी, तापमान बढ़ने से हांफने लगे ट्रांसफॉर्मर

विज्ञापन
मथुरा। कोसीकलां में नंदगांव रोड पर ट्रांसफॉर्मर को जोड़ने का कार्य करते कर्मचारी। - फोटो : mathura
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। तापमान के बढ़ने के साथ ही बिजली की खपत बढ़ गई है। लोड से ट्रांसफॉर्मर हांफने लगे हैं। मांग बढ़ने से बंच लाइन गर्म होकर जलने लगे हैं। टेललैस फ्यूज जलने की वजह से बिजली की आवाजाही से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को गुरुषगंज में 400 केवी का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया, भीषण गर्मी में बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी से दो-चार होना पड़ा। गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग में बेतहाशा वृद्धि हुई है। 6 मई तक क्षेत्र में 250 मेगावाट बिजली खर्च हो रही थी। नंदगांव रोड बिजली घर पर सभी फीडरों का लोड़ 200 एंपियर से बढ़कर 300 एंपियर तक बढ़ गया है। पैना ट्रांसमिशन के अधिकारी ने बताया कि बुधवार को 290 मेगावाट बिजली की खपत रही। अब तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों की वजह से एसी, कूलर चलने से मांग बढ़ी है। बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर पर लोड बढ़ रहा है, इससे लोकल फॉल्ट बढ़ गए हैं।
वहीं, बंच लाइन गर्म होकर जलने से कई जगह पर फॉल्ट आए हैं। हरीपुरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले बैंक कॉलोनी फीडर की आपूर्ति रातभर गुल रहने से लोग परेशान हो गए। बुधवार को दिनभर आपूर्ति गुल रही। गुरुषगंज में रखे 400 केवी ट्रांसफाॅर्मर के फुंक जाने से सराफा बाजार, फरैटी बाजार, जैन गली आदि की आपूर्ति भंग हो गई। जिससे 150 उपभोक्ता परेशान हो गए। वहीं हरिपुरा उपकेंद्र से पोषित इंडस्ट्रियल फीडर के 5 ट्रांसफार्मरों को गोपाल बाग फीडर से जोड़ा गया है। जिससे उपभोक्ता को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जेई अनूप गौड़ ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफॉर्मर बदलवा दिया जाएगा।


लो वोल्टेज की समस्या भी होने लगी







तापमान बढ़ने के साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी होने लगी है। अनेक स्थानों पर लो-वोल्टेज आने से उपभोक्ता परेशान हो गए। लोगों ने उपकेंद्र पर कॉल कर सूचना दी। जहां से 132 केवी से समस्या होने की जानकारी दी। बताया कि बारिश होने के बाद भी समाधान हो सकेगा।




45 डिग्री तापमान में कार्य कर है लाइनमैन





सर्दी के समय होने वाले मरम्मत के कार्य को कराने में लापरवाही बरतने वाले विद्युत निगम के अधिकारी 45 डिग्री तापमान वाली गर्मी में लोगों को परेशान कर रहे हैं। इससे लाइनमैनों को गर्मी में फाॅल्ट सही करने में परेशानी आ रही है। एक्सईएन दिनेश यादवेंदु ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक उपकरणों का प्रयोग न करने की सलाह दी, जिससे गर्मी में सभी को आपूर्ति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें