कोसीकलां। स्मार्ट मीटर लगाने गई टीम ने उपभोक्ता के यहां लगे मीटर को बिना सूचना के उखाड़ दिया। उपभोक्ताओं ने हंगामा करने के बाद टीम को घेर लिया। मामला बढ़ने पर जेई ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंच गई।
वसुंधरा एंक्लेव में शनिवार को स्मार्ट मीटर लगाने वाली टीम पहुंची और मीटर उखाड़ने लगी।अचानक मीटरों को उखाड़ता देख घरों से महिलाएं निकल आईं और उन्होंने पूछताछ करनी शुरू कर दी। टीम ने इसकी जानकारी जेई को दी तो टीम ने 112 पर कॉल करके कर्मचारी के अपहरण की सूचना दी। सूचना पर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को मामले की सच्चाई सामने आई। उन्होंने सूचना देने वाले को जमकर खरी खोटी सुनाई और भविष्य में ऐसी सूचना न देने की चेतावनी दी। मामले की जानकारी होने के बाद बाद एक्सईएन एसपी सिंह वहां पहुंच गए। उपभोक्ताओं को समझा कर मामला शांत कर स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य पुनः चालू करा दिया। संवाद