फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का हंगामा, पहुंची पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगांव। बिजवारी रोड स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर शनिवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। अनियमितता, कालाबाजारी और खराब सेवा का आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं ने एजेंसी कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस सिलेंडर निर्धारित कीमत की बजाय 2500 रुपये में दिया जा रहा है। कई लोगों ने बताया कि डीएसी (डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड) नंबर लेने के बाद भी सिलिंडर की डिलीवरी नहीं हो रही, जबकि मोबाइल पर डिलीवरी का मैसेज भेज दिया जाता है। आरोप है कि एजेंसी कार्यालय पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। जो कर्मचारी मिलते हैं, वे उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करते हैं। बरसाना नगर पंचायत के सभासद राम ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च को गैस सिलिंडर के लिए नंबर लगाया था और अब तक चार बार कार्यालय के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।

भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रेम सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्या को लेकर चौकी पर शिकायत दर्ज कराई गई है। लक्ष्मण खायरा ने भी आरोप लगाया कि डीएसी नंबर मिलने के बाद भी सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। उधर, हंगामे की सूचना के बाद पहुंची पुलिस को देख एजेंसी के कुछ कर्मचारी मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने किसी तरह उपभोक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें