फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर बनने से मंदिर क्षेत्र में जर्जर मकानों से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के बनने से मंदिर के आसपास बने पुराने जर्जर भवनों से मुक्ति मिलेगी। अभी मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को मंदिर की गलियों में निकलने में हादसे का डर बना रहता है, क्योंकि बांकेबिहारी मंदिर के पास दुसायत मोहल्ला में जर्जर मकान का हिस्सा गिरने से तीन माह पहले 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।
विज्ञापन



बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र प्राचीन वृंदावन में होने के कारण बड़ी संख्या में सैकड़ों वर्ष पुराने मकान देखरेख और भवन स्वामियों के अन्य शहरों में रहने के कारण जर्जर हो गए हैं। इनमें 38 मकान गिरासू हैं। जिनसे कभी भी बड़ा हादसा मंदिर की गलियों में निकलने वाले श्रद्धालुओं के साथ हो सकता है। इन मकानों को नगर निगम प्रशासन ने सर्वे के दौरान चिन्हित किया है। निगम ने इन भवन स्वामियों को नोटिस भी दिए हैं, ताकि वह जर्जर पुश्तैनी मकानों की मरम्मत करा लें।

इसके बावजूद जर्जर भवनों को न हटाया गया न ही उनकी मरम्मत कराई गई। नतीजतन दुसायत मोहल्ला में जर्जर मकान के गिर जाने से गत 15 अगस्त को पांच श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और आधा दर्जन घायल हो गए थे। उसके 10 बाद भी ऐसी ही घटना हुई थी। नगर निगम निर्माण विभाग के जेई अरुण कुमार का कहना है कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में अब तक 38 जर्जर मकान चिन्हित किए हैं। इन सभी के स्वामियों को नोटिस भी दे दिए हैं। चिन्हित मकानों में से अधिकांश मकान कॉरिडोर योजना में आ रहे हैं। कॉरिडोर के बनने से मंदिर क्षेत्र के जर्जर मकानों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें