फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौहझील में बनेगा बस डिपो, एआरएम ने भेजा प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। नौहझील में बस डिपो बनाए जाने के लिए एआरएम ने आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय को प्रस्ताव भेजा है। नौहझील के लोग करीब दो दशक से नौहझील में बस अड्डा बनाए जाने की मांग कर रहे थे। एआरएम के प्रस्ताव की जानकारी होने के बाद लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन


नौहझील में बस डिपो बनाए जाने की सुगबुगाहट एक बार फिर तेज हो गई है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने नौहझील में बस डिपो बनाए जाने का प्रस्ताव भेजकर लोगों की उम्मीदों को बल दिया है। स्थानीय लोग करीब दो दशक से नौहझील में बस डिपो बनाए जाने की मांग रहे हैं। कई बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। ऐसे में एआरएम के प्रस्ताव पर अगर सहमति की मुहर लग गई, तो नौहझील के लोगों की दशकों पुरानी मांग पूरी हो जाएगी। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि आगरा परिक्षेत्रीय कार्यालय से पास होने के बाद प्रस्ताव को मुख्यालय भेजा जाएगा। मुख्यालय से प्रस्ताव पास होने के बाद ही नौहझील में बस डिपो के निर्माण का काम शुरू हो पाएगा।


बस डिपो बनने से आसान हो जाएगा नौहझील के लोगों का सफर

नौहझील के लोगों को लंबी दूरी का सफर तय करना होता है तो उन्हें बस पकड़ने के लिए 50 किलोमीटर से भी ज्यादा लंबा सफर तय करके नए या पुराने बस अड्डे मथुरा आना पड़ता है। इसमें लोगों को करीब एक से डेढ़ घंटे का समय भी लग जाता है। अगर प्रस्ताव पास हो जाता है तो नौहझील में रहने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिल जाएगी। अलीगढ़ जाना भी काफी सुविधाजनक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें