फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी संविधान की जानकारी

Thu, 26 Nov 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कार पब्लिक स्कूल में गुरुवार को संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों को भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


बता दें कि 26 नवंबर के दिन ही भारत में संविधान को स्वीकार किया गया था। इस उपलक्ष्य में विद्यालय में संविधान दिवस का आयोजन हुआ। प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कक्षा छह के छात्र शिवंाश, संदीप और कक्षा नौ के छात्र दीपक प्रथम स्थान पर रहे। संगोष्ठी में सामाजिक विज्ञान के शिक्षक मिथुन शर्मा और हरीश पचौरी ने विद्यार्थियों को भारत के संविधान के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा आठ के विद्यार्थी दीपक ने संविधान में संशोधन के लिए सुझाव दिए। विद्यालय के चेयरमैन आरपी सिंघल ने विद्यार्थियों को संविधान का महत्व बताने के साथ ही संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले डा. बीआर अंबेडकर के बारे में छात्रों को जानकारी दी।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उप प्रधानाचार्य मुकेश झा, डायरेक्टर अंकिता सिंघल, शिक्षक सुधीर कुमार, शोभना, रिचा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें