फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Yatra: यात्रा में शामिल होंगे मथुरा के कार्यकर्ता, तीन जनवरी को पहुंचेंगे लोनी बार्डर

Sat, 31 Dec 2022 08:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पदयात्रा तीन जनवरी को लोनी बार्डर (गाजियाबाद) पर आएगी। यहां यात्रा में शामिल होने के लिए भारी संख्या में मथुरा से पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की बैठक के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय पर पदयात्रा का खाका खींचा गया। महानगर कांग्रेस ने पदयात्रा में जाने वाले लोगों की सूची पदाधिकारियों को भेजी है। राहुल गांधी की पदयात्रा लोनी बार्डर से यूपी में प्रवेश करेगी। यूपी भ्रमण करने के बाद यात्रा 26 जनवरी को कश्मीर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


यूपी की यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से तीन जनवरी की सुबह आठ बजे लोनी बॉर्डर पर पहुंचने के लिए कहा गया। कार्यकर्ता बस तथा निजी साधनों से वहां तक पहुंचेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव प्रभारी योगेश तालान रहे। 

बैठक में यह लोग मौजूद रहे

इस मौके पर पर यतेंद्र मुकद्दम, विनोद चतुर्वेदी, जिला युवा अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर, एनएसयूआई अध्यक्ष हरीश पचौरी, मलिक अरोड़ा, नीलेश जादौन, मुकीम कुरैशी, बृजेश शर्मा, मनोज शर्मा, सिम्मी बेगम, संजय चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, सोहन सिंह प्रधान, ठाकुर प्रिय पाल सिंह आदि शामिल रहे। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि वह राहुल गांधी की पदयात्रा में पहले से ही मौजूद रहेंगे। अधिक से अधिक लोगों को मथुरा से यात्रा में शामिल कराया जाएगा। 

सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक कांग्रेस में शामिल

पंजाब एंड सिंध बैंक से सेवानिवृत्त बैंक प्रबंधक प्रदीप कुलश्रेष्ठ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्हें तीन दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की मौजूदगी में पार्टी में शामिल किया गया। कुलश्रेष्ठ ने बताया कि वह पूरी निष्ठा से पार्टी के प्रति काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें