मथुरा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पुत्र के खिलाफ दहेज एक्ट संबंधी मामला भरतपुर के कुम्हेर थाने में दर्ज था। इस संबंध में जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी सहित परिवार के अन्य सदस्य नामजद थे।
इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष को कुम्हेर के एसीजेएम कोर्ट से शनिवार को जमानत लेनी पड़ी। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पारिवारिक मामले में उन्होंने शनिवार को जमानत ली है।