फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोलियम पदार्थ और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर महंगाई बढ़ाकर जनता की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। कांग्रेसी पुलिस लाइन स्थित पेट्रोल पंप पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां सभा कर मूल्य वृद्धि वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी के दाम बढ़ाकर मध्यमवर्ग और गरीब परिवारों पर आर्थिक बोझ डाल रही है। कहा कि सरकार की नीतियों के कारण ऊर्जा संकट की स्थिति पैदा हो रही है। इसका असर खेती, परिवहन और आम जनजीवन पर पड़ेगा। जिला महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि सरकार की नीतियों के चलते आम लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। संचालन गौरांग अग्रवाल ने किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि, ललिता देवी, गीता दिवाकर, रूप लवानिया, बलवीर प्रधान, करन निषाद, अश्वनी शुक्ला, रमेश कश्यप, हाशिम हुमेर, महेश चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें