फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ड्रीम गर्ल’ के ड्रीम प्रोजेक्ट पर संकट

Fri, 24 Feb 2017 11:03 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हेमा मालिनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सांसद हेमामालिनी के ड्रीम पार्क प्रोजेक्ट पर संकट छा गया है। इसे कृष्णा सर्किट में शामिल किया गया था लेकिन प्रेजेंटेशन के बाद योजना से निकाल दिया है। 
विज्ञापन


मथुरा में कृष्णा सर्किट योजना में कई विकास कार्य किए जाने हैं। इसी कड़ी में एक्सप्रेसवे के राया इंटरचेंज से उतरते ही कृष्णा थीम पार्क प्रस्तावित था। सांसद हेमामालिनी की योजना थी कि जब लोग मथुरा में प्रवेश करें वो इस थीम पार्क में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से रूबरू हों।

पर्यटन विभाग ने इसके लिए जमीन भी उपलब्ध करा दी। कृष्णा सर्किट योजना में थीम पार्क का प्रस्ताव भी तैयार हो गया। इसमें करीब 10 करोड़ रुपये से विभिन्न कार्य कराए जाने थे। कृष्णा सर्किट योजना के सभी प्रस्तावों को प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद केंद्र सरकार के सामने प्रेजेंटेशन दिया गया।  
विज्ञापन


भारत सरकार ने कृष्णा थीम पार्क को योजना से बाहर कर दिया है। जिला पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया पार्क के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई थी। इस प्रस्ताव को योजना में शामिल करने के बाद प्रेजेंटेशन में भी शामिल किया गया था। फिलहाल इसे हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें