फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: ये तो गजब का हाल है...रोडवेज की अनुबंधित बस में पकड़ा गया फर्जी कंडक्टर, दूसरे की जगह काट रहा था टिकट

Sun, 01 Sep 2024 09:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

रोडवेज की अनुबंधित बस में गजब का खेल पकड़ा गया। यहां फर्जी परिचालक यात्रियों को टिकट दे रहा था। एआरएम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। 
 
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टाफ पर खड़ी अनुबंधित बस- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा- अलीगढ़ रूट पर दौड़ रही रोडवेज की अनुबंधित बस में फर्जी कंडक्टर पकड़ा गया है। एआरएम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


संविदा परिचालक के स्थान पर बस में कंडक्टरी करना युवक को भारी पड़ गया। गोपनीय सूचना मिलने पर एआरएम टीम के साथ बस संख्या यूपी 85 डीटी 2239 की चेकिंग करने पहुंच गए। टीम ने बस को सदर क्षेत्र में रुकवाया। टिकट मशीन लेकर खड़े युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह संविदा परिचालक धीरेंद्र मोहन के स्थान पर कंडक्टरी करने आया है। इस पर टीम ने युवक राजीव को पकड़ लिया। उसे सदर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। संविदा परिचालक धीरेंद्र मोहन को नोटिस जारी किया जाएगा। इस तरह का कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा। संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर संविदा परिचालक के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें