फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: लाडलीजी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ी; चीख पड़े बच्चे

Sun, 11 Feb 2024 08:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा

सार

बरसाना में लाडलीजी मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की हालत बिगड़ गई। वहीं दबाव में बच्चे चीख पड़े। 
विज्ञापन
Mathura: लाडलीजी मंदिर में उमड़ा जनसैलाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी मथुरा के बरसाना में लाडलीजी मंदिर में रविवार दोपहर राजभोग की आरती के वक्त बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। महिलाओं-बच्चों की चीख-पुकार सुनकर उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने बाहर निकाला। वहीं संध्या आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। हालांकि यह संख्या दिन की तुलना में कम रही।

विज्ञापन


सप्ताहांत होने के कारण रविवार को सुबह से ही बड़ी संख्या में एनसीआर और अन्य स्थानों के श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए उमड़े। लाडलीजी मंदिर में दोपहर के समय राजभोग के वक्त जब कुछ देर के लिए दर्शन बंद हुए तो बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में श्रद्धालु एकत्र हो गए। ऐसे में राजभोग की आरती के वक्त दर्शन खुले तो श्रद्धालु राधारानी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। 

ठीक होने पर परिजन ले गए साथ

इसी बीच भीड़ के दबाव में दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई। वहीं महिलाओं व बच्ची की चीख-पुकार सुनकर मंदिर में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने भीड़ के बीच से महिला श्रद्धालुओं व बच्चों को बाहर निकाला। जिन महिलाओं की तबीयत बिगड़ी थी उन्हें खुले में विश्राम कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद दोनों महिलाओं को परिजन साथ ले गए।
विज्ञापन

बढ़ाई गई है सुरक्षाकर्मियों की संख्या

इस संबंध में मंदिर के सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी ने बताया कि दो महिला श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी थी। सुधार होने पर परिजन ले गए। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए, सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। पहले 28 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते थे। 11 सुरक्षा सुरक्षाकर्मी और बढ़ाए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो संख्या और बढ़ाई जाएगी। बरसाना थाना प्रभारी अरविंद निर्वाल ने बताया कि होली पर श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था और दुरुस्त की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें