फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: औरंगाबाद में स्मार्ट होगा कंपोजिट विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत औरंगाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय की दशा सुधरेगी। इसमें मरम्मत कार्य से लेकर आधुनिक उपकरण लगाए जाएंगे। शासन से 1.71 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए स्मार्ट सिटी योजना के तहत कई योजनाएं पूरी हो चुकी हैं तो कई को धरातल पर उतारने की तैयारी है। इसमें सड़क निर्माण, चौराहों का सौंदर्यीकरण समेत विभिन्न कार्य शामिल हैं। इसी कड़ी में नगर निगम औरंगाबाद स्थित कंपोजिट विद्यालय की दशा सुधारने की कवायद की है। प्रस्तावित योजना पर शासन से 1.71 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है। स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी अमरेंद्र गौतम ने बताया कि मरम्मत कार्य कराने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्दी ही निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें