फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दो दिन में पूरा करें फसलों का सर्वे, खुद खेतों में पहुंचें अफसर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने बृहस्पतिवार को अधिकारियों के साथ जिले में बारिश-ओलों से फसलों को हुई क्षति के सर्वे के कार्यों की समीक्षा की। कहा कि अफसर खुद खेतों में जाएं। सर्वे में किसी तरह की लापरवाही की शिकायत नहीं आनी चाहिए। डीएम ने बताया कि जिले में 34420.67 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है। 61,967 कृषक प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने समस्त ब्लॉकों एवं तहसीलों की समीक्षा की। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों को तहसीलवार नोडल अधिकारी बनाया गया है। मार्च 2026 एवं माह अप्रैल 2026 में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित फसल सर्वे में जिले में 898 राजस्व ग्राम हैं, जिसमें से 529 ग्राम प्रभावित हुए हैं। इनमें मथुरा के 170, छाता के 131, मांट के 65, महावन के 74 तथा गोवर्धन के 89 कुल 529 ग्राम शामिल हैं। अभी तक 258 ग्रामों का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें मथुरा के 44, छाता के 67, मांट के 40, महावन के 45 तथा गोवर्धन के 62 गांव शामिल हैं। कुल 258 ग्रामों का सर्वे पूर्ण किया गया है। शेष ग्रामों का सर्वे किया जा रहा है, जिसे आगामी 2 दिवसों में पूर्ण कर लिया जाएगा। जिले का 34420.67 हेक्टेयर क्षेत्रफल प्रभावित हुआ है तथा जनपद के 61967 कृषक प्रभावित हुए है।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का सर्वेक्षण कार्य शीघ्रता एवं पारदर्शिता के साथ पूर्ण किया जाए, ताकि उन्हें समयबद्ध तरीके से मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके। अधिकारी किसानों से निरंतर संवाद बनाए रखें। राजस्व एवं बीमा कंपनी द्वारा किए जा रहे सर्वे की गति बढ़ाई जाएं। उन्होंने कहा कि लेखपाल स्वयं सर्वे करने जाएं। बैठक में राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, विधायक मेघश्याम सिंह, सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, सीडीओ डॉ. पूजा गुप्ता, एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा व अमरेश कुमार, उप जिलाधिकारी सदर अभिनव जे जैन सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें