फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब, मेरी जमीन छिनवा देगा दरोगा

Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तहसील दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलवार को सीडीओ की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 180 शिकायत दर्ज की गईं। छह का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण करने के निर्देश सीडीओ ने संबधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


 पूर्व सभासद गंगाराम ने गोवर्धन रोड पर कुछ लोगों द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की। दौताना की सुशीला ने कोतवाली छाता के एक दरोगा के खिलाफ  डरा धमका कर दूसरे पक्ष के लोगों का उसकी जमीन पर अवैध कब्जा कराने का आरोप लगाया। शेरनगर के पूर्व प्रधान ठाकुर धर्मवीर सिंह यदुवंशी ने ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रालियों के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। छाता के श्याम सुन्दर शर्मा अंकिचन ने पैगांव रोड को चौड़ा कराने के साथ-साथ पुलिया का निर्माण कराने की मांग की। 

खगुल भारद्वाज और अन्य लोगों ने छाता-गोवर्धन चौराहे का नाम परशुराम चौक रखे जाने के लिए तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया। स्यारहा ग्राम पंचायत के राशन डीलर पर कालाबाजारी करने की शिकायत ग्रामीणों ने की। गोरखधाम कालोनी के श्याम, बनबारी लाल, बृज किशोर जादौन, अमर सिंह, डोरीलाल, मुकेश, महेन्द्र, महेश, पप्पू चौधरी आदि ने धमसींगा रोड की नाली खड़ंजों पर हो रहे जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन सिंह चौधरी ने पदाधिकारियों के साथ सीडीओ से मुलाकात कर तहसील छाता में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और बंद शौचालय को चालू कराने को कहा। इसके अलावा राजस्व, पुलिस, सिंचाई, बिजली, जल निगम, समाज कल्याण, आपूर्ति, शिक्षा, नगर पंचायत, नगर पालिका, विकास विभाग आदि से संबंधित 180 शिकायत दर्ज कराई गईं। मौके पर एसएसपी डा. राकेश कुमार, एसडीएम विश्वभूषण मिश्र समेत सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें