फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ओलावृष्टि से खराब फसल का मुआवजा मांगा

विज्ञापन
किसानों की चौपट हुई फसल खेतोंं में लेटी हुई। 
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


मथुरा। जनपद में दो दिन हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (सुनील) के पदाधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। संगठन के नेता कौटा, चंदन नगर, सौंख, वृंदावन, जहांगीरपुर समेत कई गांवों में पहुंचे, जहां किसानों ने अपनी पीड़ा साझा की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन चतुर्वेदी ने कहा कि पककर तैयार गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। लगातार चौथी बार प्राकृतिक मार झेल रहे किसान पूरी तरह टूट चुके हैं। किसान यूनियन ने जिला प्रशासन से सर्वे कराकर प्रति एकड़ 50 हजार रुपये का मुआवजा देने, ऋण व बिजली बिल माफ करने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महासचिव उदयभान सिंह व नरोत्तम लाल पाराशर, जिला प्रभारी भगवान दास तोमर, महानगर अध्यक्ष भरत अग्रवाल, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र पाठक, वृंदावन नगर अध्यक्ष विनोद राजपूत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें