फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांपत्य के बंधन में बंधे 101 जोड़े

Thu, 02 Feb 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह
विज्ञापन
प्रभात जागृति मंच की ओर से बुधवार को 101 कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया गया। एक मंडप सजाकर उसमें 101 जोड़ों ने एक साथ जीवन बिताने की कसम खाई। इससे पूर्व दूल्हों को घोड़ों पर सवार होकर बरात निकली।
विज्ञापन


समाज के लोगों ने परिणय सूत्र में बंधे सभी जोड़ों को जरूरी सामान दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ कोकिलावन के महंत प्रेमदास महाराज, देवी चित्रलेखा, स्वामी चैतन्य पुरी महाराज, कथा व्यास अनुराग कृष्ण शास्त्री, जीएलए सचिव नीरज अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया।

इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जेपी मिश्रा, चेतराम गौड, सौरभ वार्ष्णेय, रमाकांत पांडेय, प्रवीन अग्रवाल, मनोज शर्मा, सीके मीना, पालिकाध्यक्ष भगवत रुहेला, कमल किशोर वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें