फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरा और हवाओं ने बढ़ाई सर्दी

विज्ञापन
सदर रोड पर छाया घना कोहरा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। शाम होते ही कोहरे की चादर छा जाती है। बुधवार को सुबह से ही शहर के साथ-साथ देहात में घना कोहरा छाया रहा। इस कारण हाइवे पर भी वाहन रेंगते नजर आए। सर्द हवाओं के बाद दोपहर बाद निकली धूप का असर नहीं दिखा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह कोहरे की वजह से आद्रता 100 होने के कारण नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस वे पर यातायात भी प्रभावित रहा। यहां वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालक फॉग लाइट जलाकर गाड़ियों को चलाते देखे गए। दोपहर को निकली धूप सर्द हवाओं के आगे गर्मी नहीं दे सकी। शाम 5 बजे के बाद दिन ढलने के साथ सर्दी फिर से सताने लगी।
फरह के केंद्रीय बकरी अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आद्रता 100 रही।
इधर यमुना एक्सप्रेस वे पर सुबह घना कोहरा छाया होने के कारण वाहनों की रफ्तार थमी रही। एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया होने के कारण हाथ से हाथ न दिखाई देने से वाहन चालक एक दूसरे के पीछे पीछे धीमी रफ्तार से रेंग रेंग कर चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें