छाता स्थित संस्कृति ग्रुप के परिसर में चतुर्थ चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें लगभग 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप ‘ए’ में इंडियन दिल्ली के जोनी चटर्जी प्रथम, मथुरा के विद्या देवी जिंदल स्कूल के नितेश चौधरी द्वितीय और दीक्षा प्युपिल्स अकादमी की प्रीति शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।
सीनियर ग्रुप ‘बी’ में जवाहर विद्यालय के तेज सिंह प्रथम, रतन लाल फूल कटोरी की महक बंसल द्वितीय और बीजीआईएस के गौतमेश्वर तृतीय स्थान पर रहे। इसमें संस्कृति ग्रुप के छात्रों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इसमें से प्रथम स्थान बीबीए के प्रिंस कुमार, द्वितीय स्थान बीएससी बायोटेक के प्रशांत गौरव और तृतीय स्थान डिप्लोमा फैशन डिजाइनिंग की नीलम वर्मा रहीं।
समूह के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने विजेताओं को बधाई दी। कार्यकारी निदेशक पीसी छाबड़ा ने अगले वर्ष होने वाली गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। निर्णायक मंडल में संस्था के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अवनीश कुमार और जीएम साइबल चटर्जी रहे।