फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जेई के जबाव से संतुष्ट नहीं सीएमओ, फिर देंगे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। सीएमओ परिसर में क्लोरीन गैस के रिसाव से बीमार प्रशिक्षु एएनएम लक्ष्मी को सोमवार को भी अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली। हालांकि उसके परिजन इटावा से अस्पताल पहुंच गए हैं। उधर, जेई द्वारा भेजे गए स्पष्टीकरण से सीएमओ संतुष्ट नहीं है। इसलिए वह जेई को फिर से नोटिस भेजने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

गत शुक्रवार सीएमओ कार्यालय में 20 साल से बंद पंप हाउस में रखे सिलिंडर से क्लोरीन का रिसाव हुआ। इसमें 11 प्रशिक्षु एएनएम समेत 14 लोग बीमार हो गए थे। इस घटना के बाद कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण और पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और लापरवाहों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

सीएमओ ने जेई से जवाब मांगा, लेकिन सीएमओ जवाब से संतुष्ट नहीं हैं। सीएमओ डॉ. एके वर्मा ने बताया कि जेई को फिर से नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें