फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव में शामिल होंगे सीएम योगी, प्रशासन अलर्ट; त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Thu, 18 Sep 2025 08:49 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलिपैड से सीधे स्मारक में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं।
विज्ञापन
दीनदयाल धाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को फरह स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति महोत्सव मेला में प्रतिभाग करेंगे। वह सुबह 11:10 बजे हेलिकॉप्टर से दीनदयाल धाम के हेलिपैड पर उतरेंगे। परिसर में आयोजित विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए दीनदयाल धाम में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मंडलायुक्त, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने बृहस्पतिवार को फरह में आयोजन से जुड़े कर्मचारियों को ब्रीफिंग करके निर्देश दिए।
विज्ञापन


पंडित दीनदयाल धाम में दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित होने वाले स्मृति महोत्सव मेला का बृहस्पतिवार को आगाज हो गया। शुक्रवार सुबह 11:10 बजे इसमें प्रतिभाग करने के लिए मुख्यमंत्री योगी पहुंचेंगे। वह 11:15 बजे विराट युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन की सफलता के लिए भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कई दिन से यहां कैंप किए हुए हैं। दोपहर 12:15 बजे तक सम्मेलन में मौजूद रहेंगे।
 

इसके पहले वह हेलिपैड से सीधे स्मारक में स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे। इस दौरान भाजपा के पदाधिकारियों से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके बाद वह सम्मेलन में पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:45 बजे कार्यक्रम स्थल से प्रस्थान करेंगे। 12:55 बजे वह हेलिकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे। 

 

इस दरम्यान वह दीनदयाल उद्योग केंद्र का जायजा भी ले सकते हैं। उनके संभावित भ्रमण को लेकर बृहस्पतिवार को पूरे दिन उद्योग केंद्र में तैयारी चलती रहीं। मुख्यमंत्री दोपहर का भोजन भी यहां करेंगे। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस-प्रशासनिक मशीनरी दीनदयाल धाम में व्यवस्थाओं में जुटी रही। सीएम के दौरे के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

 
विज्ञापन

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पंडित दीनदयाल धाम में आयोजित स्मृति महोत्सव में मुख्यमंत्री के आगमन के दृष्टिगत त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएसी के साथ ही यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। आयोजन में भाग लेने के लिए आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्किंग व्यवस्था की गई है। समारोह स्थल के आसपास यातायात डायवर्जन भी किया जाएगा।

http://
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें