फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: दिनभर छाए रहे बादल, रात का पारा गिरा

विज्ञापन
सोमवार की सुबह बरेली हाईवे पर कोहरे के बीच निकलते वाहन। 
विज्ञापन
मथुरा। सोमवार को घने कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। दृश्यता शून्य रही। पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आने के आसार नहीं हैं। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मौसम अब भी सामान्य नहीं हो सका है। सोमवार को भी सर्द हवाएं चलीं। सुबह नौै बजे तक घना कोहरा छाया रहा। इससे एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शाम को भी सर्द हवा चली। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार अगले तीन दिन तापमान में गिरावट आ सकती है। सुबह कोहरा छाएगा इसके बाद मौसम साफ हो सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें