फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: चारा काटने को लेकर संघर्ष, 21 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट के गांव डांगोली में चारा काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस घटना में दोनों ओर से 21 महिला व पुरुष घायल हो गए। इस मामले में मांट पुलिस ने 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया। वहीं घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को थाना मांट के गांव डांगोली में चारा काटने को लेकर बॉबी और नरेश के बीच झगड़ा हो गया। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ी कि दोनों तरफ से छतों पर चढ़कर ईंटों से पथराव होने लगा। जमकर लाठी-डंडे भी चले। इस दौरान बॉबी पक्ष से कृष्णा, सीमा, सुमन, छोटू, चंपा, उर्मिला, श्यामवीर, सोरन सिंह, दिनेश, हुकम सिंह और रोहन सिंह घायल हो गए। वहीं नरेश पक्ष से नरेश, ममता, शीला, सचिन, कमल, अभिषेक, गिरिराज सिंह, रामवीर सिंह, मुन्नी देवी, राजकुमार व महेंद्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मांट पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मांट में भर्ती कराया। दोनों पक्षों का कहना है कि पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ है।
मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के 12 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें