जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में टकराव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा के थाना बरसाना के ग्राम पिसावा में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर एक ही समुदाय के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। खूनी संघर्ष में करीब 10 लोग लहूलुहान हुए हैं, जिनमें दो महिलाओं की स्थिति गंभीर बनी हुई है।