फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: हल्की बारिश में सफाई के दावों की खुली पोल, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार रात हुई बारिश ने नगर निगम के सफाई के दावों की पोल खोल दी। शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव हो गया। पीएनजी गैस लाइन के लिए खोदे गए गड्ढों में पानी भर गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि बीते माह से लगातार नालों की सफाई का अभियान जारी है।
विज्ञापन

बीते दिनों टोरंटो कंपनी ने पीएनजी पाइप लाइन डालने के लिए चंदनवन, डैंपियर नगर समेत कुछ गेट बंद कॉलोनियों में जगह-जगह गड्ढे खोदे थे। पाइप लाइन बिछाने के बाद इन गड्ढों को हल्के हाथ से भर दिया गया। मंगलवार को हुई बारिश में गड्ढों की मिट्टी धंस गई। सड़कों के साइड पर खतरनाक दलदल और गहरे गड्ढे बन गए हैं। राहगीरों और वाहन चालकों को ये गहरे गड्ढे दिखाई नहीं दिए। इससे उन्हें परेशानी उठानी पड़ी। इसके अलावा नाले चौक होने से चंदनवन, पुष्पांजलि और वार्ड-59 के कुछ हिस्सों में मार्गों पर जलभराव हो गया।
शिकायतों पर हो रही सफाई
नगर स्वास्थ्य अधिकारी रामगोपाल ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र को 10 सेक्टर बांटकर सफाई का कार्य कराया जा रहा है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों में सफाई का कार्य चला और जहां-जहां से जलभराव की शिकायतें मिलती हैं। वहां पर सफाई का कार्य कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें