फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा-वृंदावन के लोगों को मिली गंगाजल की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। शनिवार की सुबह मथुरा-वृंदावन के लोगों को गंगाजल की सप्लाई मिल सकी। मिट्टी न आने के कारण गोकुल बैराज से पानी को ट्रीट करके नगर निगम के पांच जोनल पंपिंग स्टेशनों को सुबह 11 बजे जवाहर बाग, भूतेश्वर, डैंपियर नगर, जयसिंहपुरा को गंगाजल की सप्लाई दी गई, जबकि कुंभ को देखते हुए वृंदावन के मुखर्जी पार्क पंपिंग स्टेशन को यह सप्लाई सबसे पहले दी गई।
विज्ञापन

मथुरा के चारों पंपिंग स्टेशनों को रात नौ बजे तक सप्लाई दी गई। गंगाजल मिलने से लोगों ने राहत महसूस की। लगातार दो दिन से चमोली में ग्लेशियर फटने से आई मिट्टी के चलते गंगाजल की सप्लाई प्रभावित हुई थी। इससे लोगों में उबाल भी आ गया था। अमर उजाला ने दो दिन प्रमुखता से लोगों की पीड़ा को प्रकाशित किया। जलनिगम की सीवरेज और ड्रेनेज यूनिट ने शनिवार की सुबह से गंगाजल की सप्लाई शुरू कर दी। लगातार लोगों को गंगाजल की सप्लाई मिल सकी तो राहत भी ली। एक्सईएन योगेश कुमार शर्मा ने बताया कि गंगाजल की सप्लाई शनिवार से शुरू कर दी गई है। चमोली के कारण सप्लाई दो दिन बाधित रही थी। अब मिट्टी न आने के कारण गोकुल बैराज पर पानी को ट्रीट करके नगर निगम के पंपिंग स्टेशनों को पर्याप्त सप्लाई दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें