मथुरा। गुर्जर आंदोलन के कारण कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। कोटा देहरादून और जन शताब्दी ट्रेन रद्द हो गईं। उधर आंदोलन के चलते मुबंई रूट पूरी तरह से प्रभावित हो रहा है। बदले हुए रूट से भी ट्रेन सही समय से नहीं चल पा रही हैं।
भरतपुर और बयाना के बीच रेलवे ट्रैक पर बैठे गुर्जरों के कारण इस रूट पर ट्रेन संचालित नहीं हो पा रही हैं। इसके चलते अप और डाउन रूट की कोटा देहरादून व जनशताब्दी ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। बदले हुए मार्ग से चलने के कारण डाउन रूट की राजधानी और युवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से मथुरा जंक्शन पहुंचीं।
इसके अलावा अन्य दूसरी ट्रेनें भी आगरा-झांसी मार्ग से संचालित की गईं। इसके चलले करीब 67 यात्रियों ने टिकट कैंसल कराए जबकि इसके एवज में करीब 50 हजार रुपये रेलवे ने वापस किए। स्टेशन डायरेक्टर रवि प्रकाश ने बताया कि आंदोलन के कारण कोटा रूट पर ट्रेनों का संचालन बंद है। मुबंई रूट की ट्रेनों को बदले हुए रूट से गुजारा जा रहा है।