फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: विश्राम घाट पर दीपदान को आज उमड़ेंगे शहरवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से परिपूर्ण कान्हा की नगरी में बृहस्पतिवार को अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत यमुना तट विश्राम घाट पर भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित होगा। अमर उजाला और जीएलए विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासी शामिल होंगे। दीपदान के पश्चात यमुना आरती का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें मां यमुना के जयकारों से पूरा घाट गुंजायमान होगा।
विज्ञापन


शाम साढ़े छह बजे होने वाले दीपदान कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में पर्यावरण और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है। यमुना हमारे धार्मिक ही नहीं, बल्कि जीवनदायिनी नदी भी है। दीपदान और आरती के माध्यम से श्रद्धालु नदी को स्वच्छ बनाने के लिए भी संकल्प लेंगे। इसमें शहर के विभिन्न संगठनों के साथ ही आमजन भी प्रतिभाग करेंगे। आप भी परिवार सहित इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर और दीप जलाकर यमुना मैया के प्रति अपनी आस्था प्रकट करें। विश्राम घाट पर रोशनी से सजे हजारों दीपकों का नजारा अद्भुत और मनमोहक होगा। यमुना के जल पर तैरते दीप श्रद्धालुओं के मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा से भर देंगे। आयोजकों ने लोगों से समय पर पहुंचने और कार्यक्रम की भव्यता में सहभागी बनने की अपील की है।

ये रहे हमारे सहयोगी


जीएलए विश्वविद्यालय मुख्य प्रायेाजक, पावर्ड बाय केएम यूनिवर्सिटी, अन्य प्रायोजक में एमआर ग्रुप, केडी मेडिकल कॉलेज हॉस्पीटल एंड रिसर्च सेंटर, बीएसए काॅलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, श्रीवृंदा ग्रुप, गिरिराज ग्रुप, श्रीडिवाइन ग्रुप, मन्नत ग्रुप, बेरीवाल ग्रुप, खजानी इंस्टीट्यूट, टैकमेन ग्रुप, सीआईएमएस हॉस्पीटल, राधारानी रसगुल्ला, आरके ज्वैल्स, मथुरा न्यूरो सुपरस्पेशिलिटी हाॅस्पीटल, टैरा ग्रुप, जगदीश ज्वैलर्स, श्री श्यामसुंदर ज्वैलर्स, रोमेक्स इंटरनेशनल स्कूल, केआरएसडी सीनियर सेकेंड्री स्कूल, डाॅ. लाल पैथ लैब, इंडियन ऑयल मथुरा रिफाइनरी, बाथ कलेक्शन और यूनिकॉम एडवरटाइजिंग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें