एनसीआर और सीएए के विरोध में जुलूस निकालते अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारी।
- फोटो : MATHURA
मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के बैनर तले सर्वदलीय सर्व समाज के लोगों ने सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च भूतेश्वर बिजली घर तिराहे से बीएसए कॉलेज, स्टेट बैंक चौकी, बहादुर गेट चौकी, पुराने बस अड्डा होते हुए भरतपुर गेट चौराहे पर समाप्त हुआ। अंत में सीओ सिटी को ज्ञापन भी दिया गया।
इस मौके पर समता फाउंडेशन के अध्यक्ष लुकेश राही, सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, हाफिज हारिस कुरैशी, पवन चौधरी, कमरुद्दीन मलिक, अनवर मलिक, शाहरुख उस्मानी, जाकिर हुसैन, जुल्फिकार अहमद, सोहेल कुरेशी, इमरान फारुकी, आसिफ फारुकी, सिराज खान आदि थे।