फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: मथुरा-वृंदावन की वासुदेव एलिमेंट कालोनी में सर्किल रेट साढ़े छह हजार से बढ़कर बीस हजार पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिले में जमीनों की खरीद फरोख्त के लिए बृहस्पतिवार को नई सर्किल रेट की सूची जारी हो गई। अब इसी सूची के आधार पर जमीनों के बैनामे होंगे। जिले में 10 से 25 प्रतिशत जमीन की रेट में वृद्धि हुई है। मथुरा-वृंदावन की पॉश कॉलोनियों की कीमत सबसे अधिक बढ़ी है। इसमें वासुदेव एलिमेंट 6500 से 20 हजार रुपये वर्ग गज की रेट निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर जमीनों की खरीद फरोख्त के लिए सर्किल रेट की नई सूची जारी हो गई। वर्ष 2024-25 की सूची के अनुसार मथुरा, कृष्णा नगर, और वृंदावन के आसपास की जमीन सर्वाधिक महंगी हो गई हैं। शहर और देहात में आवासीय और व्यावसायिक जमीनों के दाम अलग-अलग तय किए गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में 10 से 25 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। नई सर्किल रेट के आधार पर रसीद और स्टांप शुल्क भी तय हो गए हैं। जमीन की कीमत भी उसके आकार के हिसाब से इसी सर्किल रेट के आधार पर तय की गई है। वहीं व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स में स्थित दुकानों, एकल दुकानों की दरों में भी बढ़ोतरी की गई है। जिले सबसे अधिक होलीगेट, कृष्णानगर, भूतेश्वर, डेंपीयर नगर, डालविल नगर, सिविल लाइंस, वृंदावन की रूकमणि विकास, चैंतन्य विहार, बिहारीजी, अटल्लाचुंगी में 10 से 35 प्रतिशत जमीन महंगी हुई है।
विज्ञापन




क्षेत्र पुरानी रेट नई रेट

होलीगेट 45 हजार रुपये 54 हजार रुपये

डेंपीयर नगर 48 हजार रुपये 57 हजार रुपये

कृष्णानगर 60 हजार रुपये 72 हजार रुपये

सिविल लाइंस 30 हजार रुपये 36 हजार रुपये

राष्ट्रीय राजमार्ग 36हजार रुपये 44 हजार रुपये

अटल्ला चुंगी 25 हजार रुपये 27 हजार रुपये (प्रति वर्ग मीटर में)



मथुरा वृंदावन की नई कॉलोनी जिनके रेट बढ़े हैं

महाराजा पार्क 25 हजार रुपये

महाराजा मानसरोवर 20 हजार रुपये

चंद्रलेखा इंक्लेव 16 हजार रुपये

ब्रज रेजीडेंसी 18 हजार रुपये

मेरो ब्रज 18 हजार रुपये

(प्रति वर्ग मीटर में)







पॉश कॉलोनियां जिनकी दरें बढ़ी हैं

क्षेत्र पूर्व में वर्तमान में

सनसिटी 10 हजार रुपये 18 हजार रुपये

राधा गुलमोहर 8 हजार रुपये 18 हजार रुपये

वासुदेव एलिमेंट 6 हजार 500 20 हजार रुपये

(प्रति वर्ग मीटर में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें