ब्रज महोत्सव समिति की ओर से छठ के अवसर पर विश्राम घाट पर चुनरी मनोरथ का आयोजन किया गया। यमुना को स्वच्छ बनाना है, मिलकर कदम बढ़ाना है का संकल्प लिया गया।
सुबह समिति परिवार के सदस्यों ने शेरगढ़ धर्मशाला से शोभायात्रा निकाली, विश्राम घाट पर यमुना महारानी की पूजा-अर्चना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर कार्ष्णि गुरु शरणानंद महाराज ने यमुना का पूजन व दुग्धाभिषेक किया।
इसके बाद यमुना महारानी को 400 से अधिक चुनरी ओढ़ाई गईं। मंत्री दिनेश अग्रवाल ने बताया इस चुनरी मनोरथ का उद्देश्य सभी लोगों को मथुरा की सबसे बड़ी समस्या यमुना प्रदूषण के प्रति जागृत करना है। इस दौरान संयोजक धर्मेंद्र चैधरी, वंशीधर सराफ, मुरारीलाल चौधरी, रासबिहारी, मुरारी लाल, राधासरन, महेश तायल, अध्यक्ष उमेशचंद्र, अनिल अग्रवाल, अतुल कृष्ण आदि उपस्थित थे।