फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगार होने पर दो भैंस छोड़ भागे चोर, दो को ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
मांट (मथुरा)। थाना मांट क्षेत्र में बुधवार रात चोरों ने एक नौहरे से चार पशुओं को चोरी कर लिया। जगार होने पर चोर दो भैंस अपने साथ ले गए और दो को छोड़ गए।
विज्ञापन

मांट में वृंदावन रोड पर नगला बिंदा निवासी अनिल शर्मा के नौहरे में चार भैंस बंधीं थीं। रात को चोरों ने हथियारों के बल पर चार भैंसों को चोरी कर लिया। इसी दौरान ग्रामीण जाग गए और फायरिंग की। इस पर चोरों की ओर से भी फायरिंग होने लगी। अपने को घिरता देख चोर जंगल में यमुना किनारे दो भैंस छोड़ कर भाग गए। दो को साथ ले गए। अनिल शर्मा ने बताया कि दोनों तरफ से फायरिंग हुई थी। मौके पर मांट पुलिस भी पहुंच गई। तब तक चोर दो भैंस लेकर चंपत हो गए। पीड़ित ने थाना मांट में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें