फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: जीआरपी सिपाही की पत्नी ने की थी विधायक के गनर के घर में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जीआरपी सिपाही की पत्नी ने की थी विधायक के गनर के घर में चोरी
हाईवे पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर २४ घंटे में किया खुलासा, २२ लाख के जेवरात बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। भाजपा विधायक श्रीकांत शर्मा के गनर के आवास से १० लाख रुपये के जेवरात की चोरी जीआरपी सिपाही की पत्नी ने की थी। आरोपी महिला रिश्ते में गनर की चचिया सास भी लगती है। हाईवे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी महिला ने २०१८ में भी एक अन्य सिपाही के घर से चोरी की थी।
बृहस्पतिवार को सीओ रिफाइनरी हर्षिता सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल और एसएसआई सुरेंद्र सिंह भाटी ने २४ घंटे में गनर अनिल यादव के आवास में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। चोरी के मामले में पुलिस ने फतेहगढ़ में तैनात जीआरपी सिपाही की पत्नी नीतू को गिरफ्तार किया है। आरोपी नीतू गनर की रिश्ते में चचिया सास लगती है। गनर के घर आरोपी महिला का आना-जाना भी था। २१ नवंबर को महिला ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गनर को शक चचिया सास पर था। ऐसे में उसने कई बार उसने जेवरात वापस मांगे, न देने पर मुकदमा दर्ज कराया। यही नहीं २९ मई २०१८ को श्रीकृष्ण जन्म स्थान में तैनात सिपाही विनय यादव के आवास में भी आरोपी नीतू ने करीब १२ लाख रुपये के जेवरात चुराए थे। हाईवे पुलिस ने दोनों चोरियों को खुलासा करते हुए २२ लाख रुपये के जेवरात बरामद कर लिए।
विज्ञापन

वाशिंग मशीन की मोटर में छिपाए थे जेवरात
थाना हाईवे के एसएचओ छोटेलाल ने बताया कि वाशिंग मशीन में पीछे मोटर की तरफ डिब्बे में गनर के आवास से चोरी जेवरात छुपाए थे। वहीं पूर्व में चोरी किए जेवरात भी घर में छुपा रखे थे। एसएचओ ने बताया कि कड़ाई से पूछताछ करने के बाद ही दोनों चोरियां करना नीतू ने स्वीकार किया है।
विज्ञापन

एक चोरी के खुलासे की कोशिश में दोहरी कामयाबी मिली
हाईवे पुलिस गनर के आवास की चोरी के खुलासे में जुटी थी। इस खुलासे के साथ ही हाईवे पुलिस को ४ साल पुरानी चोरी की वारदात को खोलने में कामयाबी मिल गई। हाईवे पुलिस की कार्रवाई दोनों सिपाहियों ने राहत की सांस ली है, वहीं पुलिस कॉलोनी गणेशरा में इन खुलासों से काफी राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें