फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रलेखा मुखर्जी ने देखी कन्हाई आर्ट गैलरी

Wed, 02 Dec 2015 11:48 PM IST
ब्यूूराे, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति की पुत्रवधू चित्रलेखा मुखर्जी ने मंगलवार की रात को छटीकरा मार्ग स्थित नंदनवन में कन्हाई आर्ट गैलरी का अवलोकन किया। राधा-कृष्ण की विभिन्न लीलाओं पर आधारित स्वर्ण चित्रकारी को देख वह भावविभोर नजर आईं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व में कन्हाई चित्रकारी अपने आप में चित्रकला की एक नई विधा है। पद्मश्री स्वामी कन्हाई चित्रकार इसके जनक थे और उनके दोनों पुत्र कृष्णा और गोविंद कन्हाई ने इस कला को बढ़ावा देते हुए भारत ही नहीं बल्कि विदेशों तक इसकी पहुंच बढ़ाई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें