फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: सड़क पार करते समय डरे-सहमे नजर आए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
केस 1
विज्ञापन

मथुरा-बलदेव मार्ग स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के पास स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय महावन में छुट्टी के समय छात्र-छात्राएं बिना किसी शिक्षक की निगरानी के स्वयं ही सड़क पार करते नजर आए। तेज रफ्तार वाहनों के बीच डरे-सहमे छोटे बच्चे जान जोखिम में डालकर सड़क पार कर रहे थे।

केस 2
डैंपियर नगर स्थित प्राथमिक विद्यालय ऋषि संतान मुख्य सड़क पर ही बना हुआ है। जहां अवकाश के बाद बच्चे बिना किसी शिक्षक या शिक्षिकाककी निगरानी के ही व्यस्त सड़क पार करते दिखे। यहां पांच रास्ते होने के कारण किस ओर से वाहन तेज रफ्तार से आ जाए यह पता नहीं। ऐसे में बच्चे डरकर रास्ता पार करते दिखे।
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। प्राथमिक विद्यालयों में अवकाश के बाद बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। विभाग ने एक दिन पूर्व ही आदेश जारी किया था कि स्कूलों की छुट्टी के बाद बच्चों को सड़क पार कराने के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए, जिससे वह सुरक्षित सड़क पार कर सकें। विभागीय आदेश के एक दिन बाद ही जब पड़ताल की गई तो हालात जस के तस नजर आए। बच्चे बिना किसी शिक्षक व कर्मचारी के वाहनों के बीच से सड़क पार करते नजर आए।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जारी निर्देशों का बृहस्पतिवार को धरातल पर असर नजर नहीं आया। बीएसए ने सभी परिषदीय व निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों को छुट्टी के समय मुख्य मार्ग पर दो शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए थे ताकि छात्र-छात्राएं सुरक्षित सड़क पार कर सकें। बृहस्पतिवार को की गई पड़ताल में इस आदेश का पूर्णत: पालन होता नहीं दिखा।
इस दौरान जिले के राया-मथुरा मार्ग स्थित प्राथमिक विद्यालय गौसना में व्यवस्था बेहतर नजर आई। यहां अध्यापक और अध्यापिका मुस्तैदी से खड़े रहकर बच्चों को सुरक्षित सड़क पार कराते दिखे। बीएसए के आदेश के बावजूद कई विद्यालयों की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।
विज्ञापन


....
बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है। जिले के जिन विद्यालयों में आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है उन्हें नोटिस दिया जाएगा। लापरवाही बरतने वाले विद्यालयों के शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। - रतन कीर्ति, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें