फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की टक्कर से बालक की मौत, बाबा घायल

Mon, 02 Mar 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा रोड पर रविवार की प्रात: वृंदावन परिक्रमा देने जा रहे मोपेड सवार बाबा और नाती रोडवेज बस की चपेट में आ गए। उपचार को ले जाने से पूर्व ही बालक की मौत हो गई। घटना के संबंध में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन


राया-बल्देव रोड निवासी महावीर शर्मा अपने नाती मोनू (10 वर्ष) के साथ मोपेड पर सवार होकर वृंदावन रंग भरनी एकादशी की परिक्रमा लगाने जा रहे थे। राया से निकलते ही पानी गांव वाले मोड़ पर रोडवेज बस ने मोपेड में टक्कर मार दी। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। बस चालक मौके का फायदा उठा कर भाग गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर तमाम लोग पहुंच गए।

जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते मौनू की मौत हो गयी। घर के एकलौते चिराग के बुझते ही कोहराम मच गया। बताया गया कि मौनू दो बहनों के बीच अकेला भाई था। घटना की जानकारी होते ही तमाम लोग घर पर एकत्रित हो गए घटना के संबंध में थाना राया में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-ट्राली पलटे, एक दर्जन से अधिक घायल
राया। वृंदावन परिक्रमा देकर लौट रहे ट्रैक्टर-ट्राली में सवार ग्रामीणों की ट्राली पलट गई। इसमें एक दर्जन लोग घायल हो गए। इनको उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। नगला भीमा के लोग रविवार को वृंदावन परिक्रमा देने गए थे।  लौटते समय वृंदावन कट के निकट ट्राली पलट गई। इसमें सवार कृष्णकांत, विकास, सतेंद्र, विपिन, पंकज सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें