फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: छुट्टा गोवंश को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा से भिड़ा टेंपो, 5 घायल

विज्ञापन
मथुरा। दुर्घटना में घायल श्रद्धालुओं का उपचार करते चिकित्सक। - फोटो : mathura
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोवर्धन स्थित गांव पलसों के समीप शुक्रवार की दोपहर छुट्टा गोवंश को बचाने के चक्कर में टेंपो की ई-रिक्शा से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में बरसाना से राधारानी के दर्शन कर लौट रहे कोलकाता के पांच महिला-पुरुष श्रद्धालु घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि कोलकाता के कुछ श्रद्धालु शुक्रवार की दोपहर बरसाना राधारानी मंदिर के दर्शन कर टेंपो में सवार होकर गोवर्धन जा रहे थे। गांव पलसों के समीप अचानक टेंपो के सामने छुट्टा गोवंश आ गया और टेंपो सामने से आ रहे ई-रिक्शा से टकरा गया। दुर्घटना में कोलकाता के भवानी दास, शिखा रानी, अलीराम, पाली राय एवं संजय बरौली घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें