फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाता शुगर मिल: प्रशासन और किसानों के बीच समझौता, आश्वासन के बाद समाप्त हुआ प्रदर्शन, धरना स्थल पर निकले किसान

Wed, 28 Oct 2026 02:49 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

छाता शुगर मिल के पुनरुद्धार की मांग को लेकर चल रहा किसानों का प्रदर्शन प्रशासन के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। अधिकारियों ने दर्ज मुकदमों पर निष्पक्ष कार्रवाई, जब्त सामान की वापसी और जिलाधिकारी से वार्ता के लिए 21 सदस्यीय समिति बनाने का आश्वासन दिया।
 
विज्ञापन
छाता शुगर मिल - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा की छाता शुगर मिल को लेकर जारी किसानों के विरोध-प्रदर्शन में लंबे गतिरोध के बाद प्रशासन और किसानों के बीच सहमति बन गई है। सेमरी गाँव में काफी देर तक चली मैराथन वार्ता के बाद पुलिस प्रशासन के ठोस आश्वासन पर किसानों ने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया और ज्ञापन सौंपकर वापस  धरना स्थल लौट गए। 
विज्ञापन


दर्ज मुकदमों पर राहत: एसपी देहात आलोक राज नारायण ने किसानों को आश्वस्त किया कि आंदोलन के दौरान दर्ज की गई एफआईआर पर निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए फाइनल रिपोर्ट (FR) लगाई जाएगी। ज़ब्त सामान की वापसी: आंदोलन के दौरान ज़ब्त किया गया किसानों का सामान वापस लौटाया जाएगा।

एडीएम प्रशासन अमरेश ने कहा कि शुगर मिल के पुनर्संचालन के मुद्दे पर जिलाधिकारी से वार्ता के लिए किसानों की 21 सदस्यीय समिति गठित की जाएगी, जिसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। वार्ता सफल होने के पश्चात किसानों ने एडीएम प्रशासन को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और शांतिपूर्ण तरीके से छाता की ओर वापस  धरना स्थल लौट गए। प्रशासन के इस रुख से फिलहाल क्षेत्र में बना तनाव समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें