फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: ठाकुर केशवदेव को अर्पित किए छप्पनभोग

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। प्राचीन ठाकुर केशव देव भगवान तथा श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सभी स्थापित देवताओं का भव्य फूल बंगला, शृंगार किया। साथ ही छप्पन भोग धराए गए और भजन संध्या का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

एमआर ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल व एमडी लव अग्रवाल ने परिजनों सहित सभी मंदिरों में भगवान को नवीन पोशाक अर्पण की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान स्थित श्री गिरिराज महाराज का सेवायत आचार्यों ने दिव्य पंचामृत अभिषेक कराया। गोमाता का पूजन किया। प्राचीन केशव देव भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए।

भजन संध्या में भक्त जमकर झूमे। यह मनोरथ प्रमुख उद्योगपति एवं एमआर ग्रुप के संस्थापक सुरेश चंद्र अग्रवाल के जन्मदिवस पर आयोजित किए गए। सुनील अग्रवाल ने बताया कि वह अपना जन्मदिवस पिता को समर्पित कर यह कार्यक्रम श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आयोजित करते हैं।
विज्ञापन


कपिल गुप्ता मुरादाबाद, नीरज अग्रवाल जीएलए, रामलीला सभा के सभापति जयंती प्रसाद अग्रवाल, डॉ. शशांक माहेश्वरी, बनवारी लाल अग्रवाल, आदित्य गोस्वामी, विवेक अग्रवाल, रीना अग्रवाल, कन्हैया लाल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें